फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   guru ravidas samaj chakka jam protest in Una Himachal Pradesh

मंदिर गिराने के विरोध में ऊना में चक्का जाम, गुरु रविदास समाज ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Aug 2019 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
guru ravidas samaj chakka jam protest in Una Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गुरु रविदास समाज और उनके समर्थकों ने मांगों को लेकर मंगलवार को रेड लाइट चौक ऊना में दो घंटे चक्का जाम कर दिया। धरना प्रदर्शन और चक्का जाम में जिले के गुरु रविदास समाज के लोगों और समर्थकों ने हिस्सा लिया। कुछ दिन पहले दिल्ली में गुरु रविदास मंदिर को गिराया गया था। प्रदेश गुरु रविदास महासभा के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नरेश सैंसोवाल ने बताया कि चक्का जाम प्रदेश गुरु रविदास महासभा जिला इकाई और हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास साधु समाज सभा की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।

विज्ञापन


इसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से डॉ. दलजीत सिंह भिंडर, नानक मिशन संस्था ऊना साहिब के सचिव हरपाल सिंह और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि संगठनों ने रोष मार्च निकाला और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि गुरु रविदास मंदिर को बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी

गुरु रविदास अनुयायियों और समर्थकों ने केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समर्थन में जनहित मोर्चा ऊना भी आ गया है। मोर्चा के हरिओम गुप्ता, सलाहकार डॉ. सुभाष शर्मा, मास्टर चमन लाल चौधरी, राजीव शर्मा, राजेंद्र पुरी, शिव कुमार सांभर और ज्योति लाल बग्गा ने कहा कि गुरु रविदास मंदिर तोड़ने पर पुन: जांच होनी चाहिए।

इस अवसर पर संत बाबा रविंदर दास अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास साधु समाज सभा, संत राम किशन, संत बाबा कमलजीत सिंह, अधिवक्ता जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सैंसोवाल, जिला महासचिव बलदेव चंद, अतिरिक्त महासचिव हरि चंद संधु, मीडिया प्रभारी सुलिंदर सिंह चोपड़ा, रमेश चंद, राम किशन कल्सी, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, सुरिंदर शिंदी, कमलजीत सिंह, मलकीत सिंह, राजिंदर कुमार, सुखदेव, रमेश बंगा, शिव राम भाटिया, नरेश कुमार दडोच, प्रधान संजय भाटिया आदि मौजूद रहे। 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य डॉ. दलजीत सिंह भिंडर ने कहा कि जब तक गुरु रविदास मंदिर ऐतिहासिक स्थल पर नहीं बन जाता, तब तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु रविदासिया समाज के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed