फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Guru randhwa participate in shimla summer fisteval

ग्रीष्मोत्सव की अंतिम संध्या में धमाल मचाएंगे गुरु रंधावा

Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Guru randhwa participate in shimla summer fisteval
हंसराज रघुवंशी सात जून को देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन

पहली संध्या में राज्यपाल आर्लेकर होंगे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां जोरों से चली हैं। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए राज्य पुस्तकालय के पास पंडाल बनाया गया है। पांच से आठ जून तक चलने वाले इस ग्रीष्मोत्सव में पहाड़ी और पंजाबी गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। युवाओं के चहेते मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा अंतिम संध्या में प्रस्तुति देंगे।
शहर में दो साल बाद भव्य तरीके से ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पांच जून को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहली संध्या पर पांच जून को कौन बनेगा करोड़पति शो में शामिल रहे शिमला के अरुणोदय शर्मा और हारमनी ऑफ पाइन्स (हुनरबाज फेम पुलिस आर्कस्ट्रा) बैंड प्रस्तुति देंगे। छह जून को नाटी किंग कुलदीप शर्मा, सात जून को गायक हंसराज रघुवंशी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। आठ जून को पंजाबी गायक गुरु रंधावा समां बांधेंगे। कार्यक्रम की अंतिम संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन

सैकड़ों लोग एकसाथ डालेंगे नाटी : डीसी
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और स्कूली छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकसाथ नाटी डालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सांस्कृतिक दल देंगे प्रस्तुतियां देंगे
उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, असम (बिहू नृत्य) उत्तर प्रदेश (बनारस की होली और मयूर नृत्य), गुजरात (सिद्धि धमाल नृत्य), महाराष्ट्र (लावणी नृत्य), तेलंगाना (लांबड़ी नृत्य) और राजस्थान के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता और फैशन शो भी होंगे। गायन प्रतियोगिता, लिट फेस्ट, महानाटी, रस्साकसी प्रतियोगिता, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता, रॉक बैंड और कवि सम्मेलन भी होंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें से कुछ कार्यक्रम दौलत सिंह पार्क में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed