{"_id":"5e41793d8ebc3ee5923fd7b6","slug":"gudiya-case-ig-zaidi-s-interim-bail-deadline-ended-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी जैदी की अंतरिम जमानत की समय सीमा खत्म, जेल लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी जैदी की अंतरिम जमानत की समय सीमा खत्म, जेल लौटे
Tue, 11 Feb 2020 10:12 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
गुड़िया रेप व हत्या मामले में आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत के केस में न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी आईजी जहूर एच जैदी की सोमवार को 4 से 9 फरवरी तक की अंतरिम जमानत की समय सीमा खत्म हो गई। जैदी को परिवार के करीबी सदस्य के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।
विज्ञापन
सोमवार को वह वापस जेल चले गए। एसपी सौम्या सांबशिवन पर बयान बदलने के लिए दबाव डालने के बाद सीबीआई कोर्ट ने आरोपी जैदी की जमानत को खारिज कर न्यायिक हिरासत में लेने का निर्देश दिया था। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन