फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gs bali statement on ex cm prem kumar dhumal.

धूमल पर जांच, बाली बोले जो गलत करेगा परिणाम भुगतेगा

Sat, 07 Nov 2015 06:02 PM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
Gs bali statement on ex cm prem kumar dhumal.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जो व्यक्ति गलत काम करेगा, उसे उसका परिणाम भी भुगतना पड़ेगा। जिसने कुछ गलत नहीं किया होगा, उसे घबराने की जरूरत भी नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के खिलाफ शुरू हुई विजिलेंस जांच के मामले में भाजपा की ओर से सरकार पर जानबूझ कर जांच करवाने के आरोप पर जीएस बाली ने यह प्रतिकिया दी।

विज्ञापन


होटल ट्रिपल एच शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाली ने कहा कि कांग्रेस की चार्जशीट में क्या-क्या आरोप लगाए गए थे। उन्हें अब पूरी तरह से याद नहीं है। मामला तीन साल पुराना हो गया है। जिसने कोई गलत काम नहीं किया, उसे जांच से भी नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए विजिलेंस जांच करवानी है तो मेरी करवा लो, मैंने तो कुछ भी गलत नहीं किया।
विज्ञापन


जब परिवहन मंत्री से राजभवन में हुई अफसरों की बैठक पर छिडे़ विवाद को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा इस विवाद में मैं नहीं फंसना चाहता। ज्ञात हो कि राजभवन में अफसरों की बैठक बुलाने को लेकर मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू आपत्ति जता चुके हैं। जबकि, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने बैठक को प्रदेश के लोगों के हित में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह शहरों में एचआरटीसी ने खोले ढाबे

Gs bali statement on ex cm prem kumar dhumal.

हिमाचल के छह शहरों में एचआरटीसी ने अपने ढाबे खोल दिए हैं। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, मंडी, पालमपुर, धर्मशाला में निगम ने यह सुविधा शुरू कर दी है। अन्य शहरों में ढाबे खोलने के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शनिवार को परिवहन विभाग के कार्यकारी अधिकारी की अगुवाई में कमेटी का गठन किया। यह कमेटी प्रदेश और प्रदेश से बाहर दौरा कर ढाबे खोलने के लिए स्थान तलाशेगी।

ढाबों में सुविधा देने के लिए प्लान बनाएगी। छह शहरों में खोले गए ढाबों का भी औचक निरीक्षण करेगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि यात्रियों को ठगी से बचाने के लिए बसों के भीतर खाने-पीने के सामान की रेट लिस्ट लगाई जाएगी। इन शहरों के रूट पर चलने वाली बसों को एचआरटीसी के ढाबों में ही रोका जाएगा। ढाबों में सफाई और खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बस अड्डों के निर्माण में आएगी तेजी
बस अड्डा प्राधिकरण की 131वीं निदेशक मंडल की बैठक में प्रदेश के 11 बस अड्डों को पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) पर देने का फैसला लिया गया। इसके अलावा एफसीए मामलों में फंसे अड्डों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। परिवहन मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन की अगुवाई में कमेटी गठित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed