फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gs bali statement on bus fair in himachal.

हिमाचल में बस किराए को लेकर बाली का बड़ा ऐलान

Sat, 18 Jul 2015 08:50 AM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
gs bali statement on bus fair in himachal.

हिमाचल में अगले छह माह तक बस किराया नहीं बढ़ेगा। यह ऐलान परिवहन मंत्री जीएस बाली ने किया है। प्रदेश में वैट की दर बढ़ने से बेशक डीजल के रेट बढ़ेगे, मगर उन्होंने राज्य के लोगों को किराया न बढ़ाने को लेकर आश्वस्त किया है।

विज्ञापन


साथ ही कहा कि एचआरटीसी प्रदेश के पांच और शहरों में टैक्सियां चलाएगा। ये मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, मैकलोडगंज और कांगड़ा में शुरू की जाएंगी। बाली ने कहा कि 300 नई बसों को रिप्लेस कर इनके स्थान पर नई बसें चलाई जाएंगी। 300 नई बसें कंडक्टरों के अभाव में खड़ी हैं। अब इनके स्थान पर पुरानी बसें खड़ी होंगी। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पीपीपी मोड पर रेन शेल्टर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

खरीदी जाएंगी नई बसें

gs bali statement on bus fair in himachal.

एचआरटीसी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने पत्रकार वार्ता भी की। कहा कि प्रदेश में 15 और वोल्वो बसें वैट लीजिंग पर खरीदी जाएंगी। 17 और डीलक्स लग्जरी बसों की खरीद होगी। यह मामला डिस्कशन के अंतिम फेज में है। दो ड्राइविंग स्कूल निजी सार्वजनिक सहभागिता मोड पर खोले जाएंगे।

डीजल ऑटोमोबाइल के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम जसूर, मंडी, तारा देवी और परवाणू में शुरू किया जाएगा। कहा कि शिमला शहर में एचआरटीसी की टैक्सियां चलाने को राज्य गृह विभाग से परमिट का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही परमिट मिलता है, यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। बस अड्डों पर शौचालयों की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी।

मुफ्त यात्रा की भी घोषणा

gs bali statement on bus fair in himachal.

बाली ने कहा कि कि विकलांगों को एम्स और पीजीआई में इलाज को जाने के लिए एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप इस पर फैसला ले लिया गया है। किसी भी एचआरटीसी कर्मचारी और उसके बच्चों को मुफ्त यात्रा के लिए चार पास दिए जाएंगे।

हिम रसोई पर एससीएस और एमडी देंगे रिपोर्ट

परिवहन मंत्री ने कहा कि हिम रसोई पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) और निगम के प्रबंध निदेशक ही फैसला लेंगे। सिंपल थाली में दाल, सब्जी और चपातियां यात्रियों को सस्ते रेट पर बस अड्डों पर खिलाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है।

सीएनजी बसों का ट्रायल रन जल्द

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सीएनजी बसों पर दस दिन के भीतर ट्रायल रन होगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने 40 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। वह यह मामला प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ले जाएंगे, क्योंकि परिवहन विभाग के पास इसके लिए आने वाले खर्च को वहन करने की क्षमता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed