फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GS Bali said that Mono Rail and Cable Car will be started in Himachal.

बाली बोले, हिमाचल में आएगी मोनो रेल और केबल कार

Wed, 27 Jul 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Wed, 27 Jul 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
GS Bali said that Mono Rail and Cable Car will be started in Himachal.
तकनीकी शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : अमर उजाला

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि भविष्य में हिमाचल में यातायात सुविधा के लिए केबल कार, मोनो रेल और जल परिवहन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। नगरोटा बगवां में 'युवा संवाद' कार्यक्रम में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह खुलासा किया।

विज्ञापन


बाली से प्रदेश भर के युवाओं ने प्रश्न पूछे। मंत्री ने युवाओं के सुझावों पर अमल करने का आश्वासन देने के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर बातचीत की। हिमाचल में सड़कों की खराब हालत पर स्थानीय युवती ईशा चौधरी के प्रश्न का उत्तर देते हुए बाली ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश की सड़कों की चौड़ाई की संभावना कम है।
विज्ञापन


ऐसे में अन्य परिवहन सुविधाओं पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश में परिवहन के दूसरे साधनों के मद्देनजर भारत सरकार को रिवर ट्रांसपोर्टेशन के लिए पांच स्थानों का चयन कर मंजूरी को प्राक्कलन भेजा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में कुछ वर्ष जरूर लग सकते हैं, लेकिन बढ़ती जनसंख्या और गाड़ियों के मद्देनजर हमें भविष्य में ऐसे विकल्पों पर ही विचार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायनी राणा के हिमाचल में बढ़ते नशे पर प्रश्न किया। इस पर बाली बोले - कि नशा तरक्की में बाधक है। हमारे लिए यह समस्या बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। नशे से यदि युवा पीढ़ी खत्म हो जाएगी तो देश के भविष्य का क्या वजूद रह जाएगा। नशे का सौदागर चाहे मेरे घर का सदस्य ही क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

कहा कि रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए आईटी सेक्टर को प्रदेश में लाने के प्रयास किए जाएंगे। नर्सिंग प्रशिक्षुओं की सुविधा को प्रदेश में एमएससी नर्सिंग आरंभ करने को मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। देहरा के पंकज आजाद के बेरोजगारी को लेकर पूछे गए प्रश्न पर बाली ने कहा कि वे हिमाचल में बेरोजगारी दूर करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कंडक्टर भर्ती पर क़ानूनी प्रक्रिया का हवाला दिया। साथ ही उन्होंने नकारात्मक सोच रखने वालों को बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ न करने की नसीहत भी दी।


मेरा बेटा सक्षम, खुद बनाएगा अपना मुकाम : बाली
युवा संवाद में सिरमौर से आए युवा सीवी चौहान के बाली से उनके बेटे के राजनीतिक भविष्य के बारे में सवाल पूछा। बाली ने कहा कि उनका बेटा रघुवीर बाली स्वयं सक्षम हैं। वह अपना मुकाम स्वयं तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed