{"_id":"5f19a331a8781c44ab024414","slug":"greed-for-chips-in-pubg-game-student-transferred-one-lakh-from-father-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"पबजी गेम में चिप्स के लालच में छात्र ने पिता के खाते से लुटाए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पबजी गेम में चिप्स के लालच में छात्र ने पिता के खाते से लुटाए एक लाख
Fri, 24 Jul 2020 08:43 AM IST
Krishan Singh
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पबजी गेम में चिप्स के लालच में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने पिता के खाते से एक लाख उड़ा डाले। जिला चंबा के एक गांव में बच्चे की हरकत ने पिता को मोटी चपत लगा दी। खाते से जब पैसे कटने का मैसेज आया, तो पिता स्तब्ध रह गया। इसके बाद जब पुलिस विभाग के आईटी सेल में इसकी शिकायत दी तो बच्चे ने पूछताछ में सारा मामला उगल दिया। इससे पहले सोलन जिले में बच्चे को खेल के दौरान शातिरों ने माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। जानकारी के अनुसार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाला व्यक्ति अपने बेटे को स्कूल से मिलने वाले होम वर्क को करने के लिए फोन देता था।
विज्ञापन
बेटा होम वर्क करने की जगह पिता के मोबाइल से पबजी गेम खेलने लग गया। पबजी गेम की दीवानगी उसके सिर इस कद्र चढ़ी कि उसने गेम के दौरान आने वाले ऑप्शन चिप्स की खरीदारी के चक्कर में पिता के खाते से एक लाख रुपये ही खर्च डाले। जब पिता ने मोबाइल में अपने बैंक अकाउंट से रुपये कटने का मैसेज देखा तो वह स्तब्ध रह गया और उसी समय सीधे बैंक की ब्रांच में पहुंचा। उसने अपने अकाउंट की डिटेल निकलवाने के लिए अर्जी दी। साथ ही पुलिस विभाग के आईटी सेल में भी इसकी शिकायत कर दी। जब पिता को सारे मामले की जानकारी लगी तो बेटे की हरकत से वह सन्न रह गया। इसके बाद पिता ने पुलिस विभाग के आईटी सेल में दी अपनी शिकायत भी वापस ले ली।
विज्ञापन