इनकी मदद से ग्रेट खली ने हासिल किया मुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के एक छोटे गांव से शुरू किया गया सफर अमेरिका में वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) तक पहुंचेगा, यह सोचा भी नहीं था। लेकिन, इंसान कड़ी मेहनत और जोश से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। यह बातें खली ने माता वैष्णो देवी के दर्शन बाद धर्मनगरी में प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भारतीय रेसलरों को उचित प्लेटफार्म देने की बात भी कही।
भवन में माता के दर्शन के बाद खली उर्फ दिलीप सिंह राणा का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दिलीप सिंह राणा से खली बनने के सफर के लिए पंजाब पुलिस का विशेष योगदान बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के साथ-साथ प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, जिसके लिए भारतीय रेसलर्स को प्लेटफार्म देने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। उन्होंने भारत सरकार को भी इस संबंध में गंभीरता दिखाने की बात कही।
...ताकि अन्य को नहीं आए कोई दिक्कत
खली ने कहा कि उनके द्वारा स्थापित सीडब्ल्यूई एकेडमी में सौ के करीब रेसलर्स प्रशिक्षण ले रहे हैं। देश के अन्य हिस्सों से भी रेसलरों को प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। इस एकेडमी में विदेशी कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि खली बनने के सफर में जिन दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ा, वह अन्य रेसलर्स को नहीं करना पड़े। कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से वह भारतीय रेसलर्स को एक प्लेटफार्म देने का प्रयास कर रहे हैं।
धर्मनगरी में पहुंचते ही प्रशंसकों में खली के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। वह देर तक उन्हें घेरे रहे। मोबाइल में भी कैद किया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और स्वागत पर आभार प्रकट किया। धर्मनगरी में ग्रेट खली के स्वागत की व्यवस्था में कुलदीप मगोत्रा, सोहन सिंह, अवतार कृष्ण का विशेष योगदान रहा।