फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Grant of Dearness Allowance to the employees of the Himachal Government

लाखों कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते की किस्त जारी

Tue, 12 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Grant of Dearness Allowance to the employees of the Himachal Government

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के शासन ने आदेश दे दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। 1 जनवरी 2017 से बढ़ा हुई महंगाई भत्ता प्रभावी होगी।

विज्ञापन


अक्टूबर में मिलने वाले वेतन में कर्मचारियों को बढ़ा हुए डीए मिलेगा। बकाया एरियर का आधा हिस्सा जीपीएफ अकाउंट में जाएगा, जबकि शेष एरियर 2 प्रतिशत की दर से वेतन के साथ जारी होगा।
विज्ञापन


चुनावों से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा भत्ता

Grant of Dearness Allowance to the employees of the Himachal Government
हिमाचल प्रदेश सरकार

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में बढ़ा हुआ भत्ता न्यायिक सेवाओं और सभी विभागों के नियमित कर्मचारियों को देय होगा। अखिल भारतीय सेवाओं वाले अफसरों को मौजूदा 2 प्रतिशत की जगह अब 4 प्रतिशत डीए मिलेगा।

जिन कर्मचारियों का जीपीएफ अकाउंट बंद हो गया है उन्हें नई पेंशन प्रणाली के तहत 1 जनवरी से 30 सितंबर तक का बकाया भुगतान अक्टूबर माह के वेतन में किया जाएगा।

निगम, बोर्ड और अन्य सरकारी उपक्रम अपने वित्तीय हालात के हिसाब से इसे प्रभावी बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed