फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gram Sevak Strike in Himachal.

सरकार की चेतावनी के बावजूद हड़ताल पर गए ग्रामसेवक, काम ठप

Sat, 27 May 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 May 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
Gram Sevak Strike in Himachal.

प्रदेश की 3226 पंचायतों में मनरेगा और 14वें वित्तायोग के तहत विकास कार्य ठप हो गए हैं। सरकार की ओर से चेतावनी पत्र जारी होने के बाद भी ग्राम रोजगार सेवक शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन


संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार ग्राम सेवकों की मांगें नहीं मानती, काम पर नहीं लौटेंगे। संघ ने दो टूक कहा है कि ग्राम सेवक धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 1081 ग्राम रोजगार सेवक हैं, जो अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर जाने से पंचायतों के काम के लिए न तो मस्टररोल जारी होंगे और न ही श्रमिकों को पेमेंट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से प्रदेश में चल रहे जियो टैगिंग, जॉब कार्ड की वेरिफि केशन का कार्य भी प्रभावित होगा। ग्राम सेवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज ठाकुर ने कहा कि सभी ग्राम सेवक एकजुट हैं।


सभी ने एक साथ काम छोड़कर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। सरकार और विभाग को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था। ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों को लेकर सरकार हमेशा गंभीर रही है। लेकिन अधिकारी सरकार को गुमराह कर इसमें अड़ंगा डाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed