फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   grade pay after 8 years for police constables.

800 पुलिसवालों को सरकार ने दिया बड़ा झटका

Sat, 17 Jan 2015 11:27 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
grade pay after 8 years for police constables.

हिमाचल प्रदेश में नई पुलिस भर्ती वाले और दो साल की सेवा पूरी न करने वाले कांस्टेबल को तगड़ा झटका लगा है। उन्हें दो साल के बजाय अब आठ साल बाद हायर ग्रेड पे का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


कैबिनेट की मंजूरी के बाद शुक्रवार को वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए। राज्य में पुलिस सिपाहियों को शुरूआती ग्रेड पे 1900 रुपये है। जबकि स्केल 5900-20200 रुपये पर तैनाती की जाती है।
विज्ञापन


दो साल की सेवा पूरी करने के बाद ही सिपाहियों को 3200 रुपये का ग्रेड पे और 10300-34800 रुपये का स्केल दे दिया जा रहा था। लेकिन, अब लाभ के लिए दो के बजाय आठ साल का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे विभागों में भी आठ साल का इंतजार

grade pay after 8 years for police constables.

दूसरे विभागों में पहले से ही यह ग्रेड पे आठ साल की सेवा पूरी करने के बाद ही मिल रहा था। यह व्यवस्था अब पुलिस विभाग में भी लागू कर दी गई है। सरकार के इस कदम से अब सीधे तौर पर सभी कर्मियों के लिए एक समान व्यवस्था लागू हो जाएगी।

प्रधान सचिव वित्त की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। दो साल के भीतर सरकार ने बहुत ही कम भर्ती की है। ऐसे में ज्यादा लोगों को नुकसान नहीं होगा, लेकिन नई भर्ती करने की स्थिति में नुकसान उठाना पड़ेगा।

ध्यान रहे कि पिछले कैबिनेट ने सरकार ने प्रदेश में 800 पुलिस कर्मियों की भर्ती की मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed