फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GPS system will be installed in HRTC taxies

एचआरटीसी टैक्सियों की रफ्तार पर लगेगी लगाम

Sun, 13 Jul 2014 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Jul 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
GPS system will be installed in HRTC taxies

शहर के बंधित, प्रतिबंधित और संपर्क मार्गों पर दौड़ने वाली एचआरटीसी टैक्सियां अब जीपीएस और स्पीड गवर्नर से लैस होंगी। टैक्सी चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए एचआरटीसी ने टैक्सी ऑपरेटरों के लिए गाड़ी में जीपीएस और स्पीड गवर्नर लगाने अनिवार्य कर दिए हैं।

विज्ञापन


जीपीएस से जहां गाड़ियों की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी, वहीं स्पीड गवर्नर के जरिये गाड़ी की रफ्तार पर अंकुश लगाया जाएगा। अगले महीने से राजधानी में 57 रूटों पर एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


यह टैक्सियां शहर के संपर्क मार्गों के साथ प्रतिबंधित मार्गों से होकर भी गुजरेंगी। इन मार्गों का प्रयोग शहर के लोग पैदल चलने के लिए कर रहे हैं। टैक्सी ऑपरेटरों को एचआरटीसी की ओर से रूट परमिट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेटर इन परमिटों का दुरुपयोग न करें, इसके लिए इसके लिए सभी टैक्सियों में जीपीएस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जीपीएस के जरिये एचआरटीसी इन टैक्सियों की मूवमेंट पर नजर रखेगा।


साथ ही तेज रफ्तार दौड़ने वाली टैक्सियों के कारण कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए निगम प्रबंधन ने टैक्सियों में स्पीड गवर्नर लगना अनिवार्य कर दिया है। स्पीड गवर्नर से लैस टैक्सियां तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में नहीं दौड़ सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed