{"_id":"9f5da3523934bbb93fa9bc9ff808f205","slug":"govt-of-himachal-has-granted-499-pardons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों को सरकार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों को सरकार का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 14 Aug 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य की जेलों में बंद 499 कैदियों की सजा माफ कर दी है। ये अलग-अलग अपराधों में हिमाचल की जेलों में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे कैदियों को न्यूनतम 15 दिन से लेकर अधिकतम 90 दिन तक की विशेष सजा माफी देने की घोषणा की गई है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कारागार आरएस भाटिया ने दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक जेल ने बताया कि यह छूट कैदियों की पांच अलग-अलग श्रेणियां बनाकर दी गई है। आजीवन कारावास से दंडित कैदियों में यह छूट 10 साल से अधिक समय से सजा काट रहे जेल में बंद लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन
इनको 90 दिन की छूट दी गई है। इसी तरह से पांच से दस साल तक के सजायाफ्ता कैदियों को दो महीने की छूट दी गई है।
तीन साल से पांच साल तक के सजायाफ्ता कैदियों को 45 दिन, एक साल से लेकर तीन साल तक के सजायाफ्ता कैदियों को तीस दिन और तीस महीने से लेकर एक साल तक की कैद वाले कैदियों को पंद्रह दिन की सजा कम की गई है।