{"_id":"5ad9e0c54f1c1b57098b59ad","slug":"govind-thakur-statement-over-transport-policy-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी राज्यों को विशेष परिवहन नीति: गोविंद ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी राज्यों को विशेष परिवहन नीति: गोविंद ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 21 Apr 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी में दो दिवसीय परिवहन मंत्री समूह की बैठक में हिमाचल के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष परिवहन नीति की पैरवी की।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जमीन के अभाव के चलते रोपवे, स्काई बस, मोनो रेल जैसे वैकल्पिक यातायात के साधनों को विकसित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
पहाड़ी राज्यों में इस प्रकार की परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए असम के परिवहन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी की अध्यक्षता में एक उप समूह का गठन किया गया, जो तय समय सीमा के भीतर मंत्री समूह को अपनी सिफारिश प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
बैठक में ठाकुर ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों, सड़क सुरक्षा, करों के एकीकरण, बसों के लिए राष्ट्रीय परमिट व्यवस्था, वाहन पंजीकरण तथा ड्राइविंग लाइसेंस की एकरूपता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदेश का पक्ष रखा। उन्होंने प्रदेश में राज्य सरकार के 100 दिन के कार्यकाल के दौरान विभिन्न उपलब्धियों का भी विवरण दिया।