{"_id":"5d29f2228ebc3e6ccb57d341","slug":"govind-thakur-statement-over-driver-and-conductor-recruitment-in-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पारदर्शिता से होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती: गोविंद ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पारदर्शिता से होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती: गोविंद ठाकुर
Sat, 13 Jul 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी में जल्द ही नई भर्तियां होंगी। इन भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से किसी सूरत में भी समझौता नहीं होगा ओवरलोडिंग के लिए 25 फीसदी छूट ही दी जाएगी।
विज्ञापन
वह शनिवार को मंडी सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार गरीब के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
सरकार का प्रयास है कि सही लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। सरकार लोगों की वर्तमान जरूरतों पर ध्यान देने के साथ ही भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य पर जोर दे रही है। उन्होंने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन
शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसके उपरांत भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भी भाग लिया।