फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govind thakur ordered officers to work for increase of revenue

आय बढ़ाने के लिए और काम करें अफसर : गोविंद ठाकुर

Fri, 16 Nov 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
govind thakur ordered officers to work for increase of revenue

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने एचआरटीसी के अधिकारियों की प्रशासनिक और जनहित कार्यों में जिम्मेवारियां तय कर दी हैं। बसों का किराया बढ़ाने के बाद जिन डिपो की कमाई कम पाई गई, उन्हें भी समय रहते आय बढ़ाने के लिए और मेहनत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दो दिन तक चली एचआरटीसी की इस मैराथन बैठक में मंत्री ने कार्यों में तेजी लाने के कहा है। मंत्री बैठक में खुद 28 सूत्रीय एजेंडा लेकर आए थे। शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष लेखा जोखा रखा। इसमें 7 से 8 डिपो ऐसे पाए गए जिनकी कमाई अन्य डिपों के मुकाबले में कम पाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एचआरटीसी ने किराये में बढ़ोतरी की है। ऐेसे निगम की कमाई में इजाफा होना चाहिए था। बैठक में अधिकारियों ने निगम की आय को बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। गौरतलब है कि परिवहन निगम इस समय करोड़ों के घाटे में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री लगातार निगम प्रबंधन को एचआरटीसी को घाटे से उभारने के निर्देश दे रहे हैं। बैठक में एचआरटीसी के कर्मचारियों की लंबित वित्तीय लाभों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय रहते एचआरटीसी कर्मचारी संगठनों से लंबित मांगों पर चर्चा करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed