{"_id":"5f8ffe37c2f65025f07032cf9097266c","slug":"governr-acharya-dev-vrat-and-cm-virbhadra-singh-condolences-on-hanumanthappa-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमंथप्पा के निधन पर राज्यपाल और सीएम ने शोक जताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमंथप्पा के निधन पर राज्यपाल और सीएम ने शोक जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 11 Feb 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सेना में लांस नायक हनुमंथप्पा कोपड़ के निधन पर शोक प्रकट किया है। हनुमंथप्पा 3 फरवरी को कुछ अन्य सैनिकों के साथ सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में दब गए थे और 8 फरवरी, 2016 को उन्हें ग्लेशियर से जीवित निकाला गया था।
विज्ञापन
इस दौरान उनके सकुशल होने की देशभर में दुआएं की जा रही थी, लेकिन वीरवार को नई दिल्ली के सैन्य अस्पताल में उनका निधन हो गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि शहीद कोपड़ एक सच्चे वीर सैनिक थे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने विषम परिस्थितियों के बीच राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को सलाम किया है। साथ ही कहा कि देशवासियों को अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक में डूबे परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।
विज्ञापन