कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर शिक्षकों के लिए सरकार ने नई नीति तैयार की है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसको लेकर ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के स्कूलों में कंपनी के अधीन तैनात कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने का ऐलान किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को इसके लिए नई नीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश भर के 1427 सरकारी स्कूलों में तैनात 1414 कंप्यूटर शिक्षकों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि शिक्षा विभाग को पिछले 12-13 वर्षों से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर अध्यापकों के लिए ठोस नीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि अब कंप्यूटर शिक्षक कंपनी के अधीन न होकर शिक्षा विभाग में मर्ज किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
उधर, प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रोशन मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कंप्यूटर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया था कि उनके लिए सरकार ठोस नीति बनाने जा रही है और शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाएगा।
रोशन मेहता ने कहा कि इसी सप्ताह प्रदेश कंप्यूटर अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिमला में मिलेगा और नई नीति और मांगों पर मंथन करेगा।