फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   goods at cheaper rates under public distribution system shops

राशन डिपुओं में सस्ती दरों पर मिलेगा हर सामान

Sun, 14 Feb 2016 11:45 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
goods at cheaper rates under public distribution system shops

हिमाचल के सरकारी डिपुओं में अब राशन के साथ-साथ रोजमर्रा से जुड़ी अधिकतर चीजें भी सस्ते दामों पर उपलब्ध रहेंगी। उपभोक्ताओं को मसाले, डिटर्जेंट पाउडर, साबुन, कापियां, खुला आटा, लिहाफ और स्टेशनरी भी मिलेगी। यह वस्तुएं बाजार से 15 फीसदी कम दामों पर मुहैया करवाई जाएंगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


इसी महीने टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। निगम का दावा है कि कुछ और रोजमर्रा की दूसरी चीजें भी डिपुओं में उपलब्ध करवाई जाएंगी। योजना के पहले चरण में सरकारी डिपुओं में यह चीजें उपलब्ध रहेंगी। अगर निजी डिपो धारक भी इन चीजों को बेचना चाहेंगे तो निगम के गोदामों से सामान उठा सकेंगे।
विज्ञापन

कंपनी से सीधा उठाया जाएगा सामान

goods at cheaper rates under public distribution system shops

खाद्य आपूर्ति निगम कंपनी से सीधे रोजमर्रा की वस्तुएं उठाएगी। उसके बाद यह सामान डिपो के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। कोई भी व्यापारी जब कंपनी से सामान उठाता है तो उस पर गाड़ी के किराये से लेकर अन्य चार्जिज लगाकर लोगों को सामान महंगा दामों पर मिलता है। सीधे तौर पर कंपनी से सामान उठाने से लोगों को सामान सस्ते दामों पर मिलेगा।

निगम का मानना है कि इस योजना से उपभोक्ताओं को सस्ते दामों में सामान उपलब्ध होगा, वहीं खाद्य आपूर्ति निगम की आमदनी में भी इजाफा होगा। निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग प्रियतू मंडल ने कहा कि सरकारी डिपुओं में सब्सिडी राशन के अलावा अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं भी बेची जाएंगी। उपभोक्ताओं को यह वस्तुएं बाजार भाव की अपेक्षा कम दामों पर उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed