फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Good news for rationcard holders, Get two months quota in july.

अच्छी खबर: नहीं लैप्स होगा राशन, एक साथ मिलेगा दो माह का कोटा

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Good news for rationcard holders, Get two months quota in july.

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं का जून महीने के राशन का कोटा लैप्स नहीं होगा। उपभोक्ताओं को यह राशन जुलाई महीने के कोटे के साथ दिया जाएगा। सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को जून महीने में न तो सस्ती चीनी मिली है और न ही खाद्य तेल। ऐसे में सरकार ने ये दोनों खाद्य वस्तुएं जुलाई महीने के कोटे के साथ देने का फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति निगम ने चीनी के टेंडर कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसी सप्ताह सप्लाई गोदामों में पहुंच जाएगी। सोमवार को निगम ने सरसों तेल के टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसमें करीब चार कंपनियों ने भाग लिया है। 7 जुलाई को तेल का टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जुलाई तक प्रदेश में सरसों तेल की सप्लाई पहुंच जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने इस बार तीन-तीन महीने के लिए चीनी और खाद्य तेल के टेंडर किए हैं। ये टेंडर जून, जुलाई और अगस्त महीने के होंगे।

इस रेट पर मिलेगी चीनी, बढ़ सकते हैं सरसों तेल के दाम

Good news for rationcard holders, Get two months quota in july.

हिमाचल में एपीएल परिवार के लोगों को 19.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी दी जाएगी, जबकि गरीब परिवारों को यह चीनी 13.50 रुपये के हिसाब से दी जाएगी।

बढ़ सकते हैं सरसों तेल के दाम
हिमाचल में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सरसों तेल महंगा मिल सकता है। मार्केट में सरसों तेल के दामों में उछाल आया है। हालांकि, खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि टेंडर खुलने के बाद ही दाम बढ़ने और घटने का पता लग सकता है।
 
हिमाचल में जिन उपभोक्ताओं को जून महीने में सस्ता राशन नहीं मिल पाया है, उन्हें जुलाई के राशन कोटे के साथ जून महीने का राशन भी दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम और विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। - जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed