फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed as car plunges into Ravi river in Himachal.

चंबा में चार मणिमहेश यात्रियों की मौत

Sun, 17 Aug 2014 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 17 Aug 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
Two killed as car plunges into Ravi river in Himachal.

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान रविवार को दो हादसों में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि दो घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पढ़ें, हिमाचल में बारिश से तबाही, 20 की मौत
विज्ञापन

डल झील में छोटे न्हौण (स्नान) के लिए जा रहे दो श्रद्धालुओं पर सुंदरासी के नजदीक पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए। इसमें दोनों की मौत हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान नारायण दास पुत्र हरिकृष्ण, गोबिंद सिंह कॉलोनी गुरदासपुर (पंजाब) और सुनील कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी ज्वालामुखी (कांगड़ा) के रूप में हुई है। एडीएम लक्ष्मीकांत शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

रावी नदी में गिरी कार

Two killed as car plunges into Ravi river in Himachal.

दूसरे हादसे में चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। हादसे में पठानकोट से मणिमहेश जा रहे दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि दो घायल हो गए हैं। इसमें से एक की हालत काफी नाजुक है।

पुलिस के मुताबिक पंजाब से मणिमहेश यात्रियों की एक गाड़ी (नंबर पीबी 35यू -0926) चंबा से भरमौर जा रही थी। इसमें चार लोग सवार थे। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कार गैहरा के पास पहुंची तो अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार रावी में जा गिरी।

हादसे में दो सगे भाई घायल

Two killed as car plunges into Ravi river in Himachal.

हादसे में जिला पठानकोट की बधानी पंचायत के गांव बुंगल निवासी रमन कुमार (36) पुत्र सोमराज और पंचायत हरियाल के गांव द्रेटी निवासी अवतार उर्फ काकू (38) पुत्र ध्यान की मौके पर मौत हो गई है।

दो सगे भाई विनय कुमार (29) और राजकुमार (36) पुत्र केवल कृष्ण निवासी बुंगल घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed