{"_id":"60373aab6b0def5c7759f030","slug":"glacier-burst-in-lahul-spiti-himachal-road-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: लाहौल में गिरा हिमखंड, मनाली और पांगी-किलाड़ का कटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: लाहौल में गिरा हिमखंड, मनाली और पांगी-किलाड़ का कटा संपर्क
Thu, 25 Feb 2021 07:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Feb 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के शोर में हिमखंड गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान चढ़ने के साथ ही हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार रात को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शोर में हिमखंड गिरने से संसारी-किलाड़-तिंदी-तांदी सड़क बाधित हो गई है। मनाली और लाहौल से पांगी-किलाड़ का संपर्क भी गया है। किलाड़ की तरफ निजी वाहन, टैक्सियों समेत आधा दर्जन से अधिक वाह फंस गए हैं। उधर, रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों पर वीरवार को भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। कुल्लू-मनाली में दोपहर को बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा में बारिश और बर्फबारी और चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 फरवरी से तीन मार्च तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -1.5
कल्पा 0.6
मनाली 4.6
सोलन 7.6
मंडी 8.0
ऊना 10.0
शिमला 11.0
धर्मशाला 11.2
नाहन 12.3
कांगड़ा 12.4