फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   germany will help himachal in climate change project

क्लाइमेट चेंज से निपटने को जर्मनी की मदद

Mon, 26 May 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 May 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
germany will help himachal in climate change project

क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए जर्मनी की दो एजेंसियां हिमाचल को वित्तीय मदद करेंगी। सोमवार को 15 सदस्यीय टीम ने धर्मशाला के आसपास के जंगलों का दौरा किया।

विज्ञापन


इस दौरान जंगलात महकमे के अफसरों और जर्मनी की 15 सदस्यीय टीम के बीच सहमति बनी। प्रदेश को लगभग 340 करोड़ रुपये देने पर जर्मनी तैयार है। इसमें से लगभग 25 करोड़ रुपये तकनीकी स्पोर्ट के लिए और 315 करोड़ रुपये वित्तीय मदद देने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


इसके तहत धर्मशाला और चंबा में ओख के जंगल लगाए जाएंगे। इन दोनों ही क्षेत्रों में चीड़ के जंगल हैं, जिससे बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं होती हैं। इसके साथ ही लैंटाना हटाकर घास के मैदान विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को जानवरों के लिए आसानी से चारा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीसीसीएफ आरके गुप्ता, एपीसीसीएफ संजीवा पांडे सहित जंगलात महकमे के अन्य धिकारी मौजूद रहे। रविवार को टीम ने मंडी में 191 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना में अनुदान देने पर सहमति जताई थी।


ओख की क्यों पड़ी जरूरत

लगभग तीन साल पहले इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बंगलूरू की ओर से हिमाचल प्रदेश में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर एक अध्ययन किया गया था, जिसमें धर्मशाला और चंबा को सबसे अधिक संवेदनशील माना गया था। उस रिपोर्ट को आधार बनाते हुए इन दोनों ही वन वृत्तों में ओख के जंगल लगाने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed