फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Geriatric OPD at DDU Hospital becomes a boon for the elderly

Shimla News: डीडीयू अस्पताल में जेरियाट्रिक ओपीडी बुजुर्गों के लिए बनीं वरदान

Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Geriatric OPD at DDU Hospital becomes a boon for the elderly
ओपीडी में हर रोज आ रहे हैं 70 से अधिक मरीज, बुजुर्गों को लाइनों में नहीं खाने पड़ रहे धक्के
विज्ञापन

बुजुर्गों के रोगों के लिए तैनात किए हैं विशेष प्रशिक्षित चिकित्सक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में जेरियाट्रिक मेडिसिन ओपीडी (स्पेशल) बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। बुजुर्गों के लिए खोली गई इस ओपीडी में सुबह साढ़े नौ से अंतिम मरीज तक सेवाएं दी जा रही हैं।

सर्दियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद इस ओपीडी में उपचार करवाने आने वाले बुजुर्गों का आंकड़ा 70 पार कर रहा है। पीली पर्ची बनवाने के बाद बुजुर्ग मरीजों को अब अलग-अलग ओपीडी में चक्कर काटने से निजात मिली है। इसमें काउंसलिंग, फिजियोथैरेपी की सुविधा भी दी जा रही है। एमडी डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आने वाले आधे वो बुजुर्ग हैं जो आम वृद्धावस्था की बीमारियों शूगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द, श्वास संबंधित रोगों से पीड़ित हैं और उन्हें नियमित उपचार की आवश्यकता होती है। इसके अलावा सीजन में होने वाले रोगों सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों के अलाव बुढ़ापे में भूलने जैसी बीमारियों के रोगियों का भी उपचार ओपीडी में किया जाता है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि शिमला शहर के अलावा, सोलन और प्रदेश के अन्य जिलों से भी मरीज अब इस ओपीडी में आने लगे हैं। जेरियाट्रिक मेडिसिन की इस ओपीडी में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने, देखभाल करने के साथ उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन



काउंसलिंग की भी की जा रही व्यवस्था : डॉ. विनोद
डॉ. विनोद ने बताया कि बुजुर्गों के उपचार के साथ ही उनका जीवन के प्रति नजरिया सकारात्मक बना रहे, इसके लिए उनकी विशेष काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब बिना परिजनों की मदद से भी रूटीन के बुजुर्ग मरीज उनके पास बेरोकटोक आने लगे हैं। इसमें यही प्रयास रहता है कि बुजुर्ग किसी पर निर्भर न रहें, अपने स्वास्थ्य और रोगों के उपचार को लेकर स्वयं सजग हों। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर पांच बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखने और उनका उपचार करने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article