फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Geeta Phogat said Never give up in life

गीता फोगाट बोलीं: जिंदगी में कभी न मानें हार, सभी कार्यों और अपने लक्ष्य में बने रहें स्थिर

Sat, 09 Mar 2024 10:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Mar 2024 10:37 AM IST
सार

गीता फोगाट ने अपने व्याख्यान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के क्षेत्र में चुनौतियों को नियंत्रित करने की अपनी यात्रा को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य और कार्यों में स्थिर बने रहना चाहिए।

विज्ञापन
Geeta Phogat said Never give up in life
गीता फोगाट को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट ने कहा है कि हमें जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। अपने लक्ष्य और कार्यों में स्थिर बने रहना चाहिए।

विज्ञापन

वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को एसजेवीएन की ओर से शिमला में आयोजित समारोह में संबोधित कर रही थीं। एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गीता कपूर ने समारोह की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि भारतीय महिला पहलवान और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट ने प्रेरक व्याख्यान दिया।

विज्ञापन

इस वर्ष के अभियान थीम इंस्पायर इंक्लुजन पर आयोजित कार्यक्रम में गीता कपूर ने महिलाओं के योगदान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्हें भावी पीढ़ियों के लिए सशक्तिकरण का स्तंभ बताया। गीता फोगाट ने अपने व्याख्यान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के क्षेत्र में चुनौतियों को नियंत्रित करने की अपनी यात्रा को साझा किया। निगम के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) चंद्रशेखर यादव ने ब्रह्मांड को बनाए रखने वाली सहज स्त्री शक्ति पर व्याख्यान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed