{"_id":"5bc876bfbdec2269602c4749","slug":"geeta-kapoor-appointed-director-personnel-in-sjvn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजेवीएन में पहली महिला निदेशक बनीं गीता कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजेवीएन में पहली महिला निदेशक बनीं गीता कपूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कपूर को भारत सरकार ने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया है। इससे पूर्व वह एसजेवीएन में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। एसजेवीएन निदेशक मंडल में पूर्णकालिक प्रथम महिला निदेशक का गौरव गीता कपूर को प्राप्त होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने उनको बधाई दी है ओर निदेशक मंडल में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर शुभकामनाएं दीं। गीता का जन्म 8 अप्रैल 1964 को शिमला में हुआ। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल शिमला से प्राप्त की है। स्नातक की उपाधि सेंट बीड्स कॉलेज से हासिल की।
विज्ञापन
वहीं एमबीए की डिग्री हिमाचल विश्व विद्यालय से प्राप्त की है। गीता कपूर बीते 26 वर्षों से एसजेवीएन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। नीतिगत फैसले, प्रतिनियुक्ति के नियम, वेतन संशोधन और बैलेंस स्कोर कार्ड का कार्यान्वयन विशेष रूप से सराहनीय है।
विज्ञापन