{"_id":"6036847b8ebc3ee9490db535","slug":"gate-meeting-of-fourth-class-employess-in-sectraite-in-shimla-shimla-news-sml3621543174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय परिसर में चतुर्थ कर्मियों ने की गेट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय परिसर में चतुर्थ कर्मियों ने की गेट मीटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय परिसर में चतुर्थ कर्मियों ने की गेट मीटिंग
शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने बुधवार को गेट मीटिंग की और सचिवालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी। प्रदेश सचिवालय चतुर्थ कर्मचारी महासंघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी तो कर्मचारी आंदोलन जारी रखेंगे।
महासंघ के अध्यक्ष टेक राम शर्म ने कहा कि सरकार को दस सूत्रीय मांग पत्र में मांग रखी है कि सचिवालय में आउट सोर्स भरती बंद की जाए। लिपिक पदोन्नति के लिए दस फीसदी कोेटा दिया जाए जिनकी उम्र पचास साल से अधिक है। गेट कीपर के 5 पद, बुक बाइंडर का एक पद भरने की मांग भी की है। दिहाड़ीदारों को पदोन्नति के लिए सेवा शर्त 5 से तीन साल करने की मांग कर रहे हैं। अध्यक्ष टेकराम ने कहा कि चालकों के बराबर धुलाई भत्ता 300 रुपये देने की मांग कर रहे हैं। अभी यह 69 रुपये प्रति माह दे रहे हैं। ग्रेड पे चपरासी को 1900 रुपये और दफ्तरी को 1650 रुपये दी जा रही है। जमादारों के नए पद भरने की मांग भी की जा रही है। इस दौरान महासंघ से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे।