{"_id":"56faa3644f1c1be44af001a5","slug":"gas-cylender-got-fire-three-girl-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में भड़की आग, तीन लड़कियां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर में भड़की आग, तीन लड़कियां झुलसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से खाना बना रही तीन लड़कियां झुलस गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के नेरचौक कस्बे में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से खाना बना रही तीन लड़कियां झुलस गई हैं। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इन्हें उपचार के लिए रत्ती अस्पताल ले जाया गया। सिलेंडर में आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
लेकिन युवकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे नेरचौक नगजा निवासी सेवा सिंह के घर में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे खाना पका रही तीन लड़कियां आग की लपटों की चपेट में आ गईं, जिन्हें तुरंत सीएचसी रत्ती पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। लड़कियों की पहचान भवना 20, बनीता 18, आयुषि 13 के रूप में हुई है। सेवा सिंह की माता नानक कौर का दो दिन पूर्व ह्दयगति रुकने से देहांत हो गया था। घर में मातम चल रहा था और सोमवार रात्रि को घर पर शोक के लिए करीब दो दर्जन लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी बीच खाना तैयार करते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवकों की मुस्तैदी से सिलेंडर फटने से बच गया। इधर, लड़कियों को अस्पताल पहुंचाने वाले सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उपचार देने के लिए सीएचसी रत्ती का स्टाफ सक्षम नहीं दिखा। जिसके चलते पीड़ित परिवार में रोष है।