फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ganesh Chaturthi: Ganesh Utsav celebrated in Nahan city, giant idol installed in Hindu Ashram

Ganesh Chaturthi: हिंदू आश्रम नाहन में विराजमान हुए विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश

Tue, 19 Sep 2023 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Sep 2023 06:20 PM IST
सार

नाहन के हिंदू आश्रम में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विशालकाय मूर्ति को स्थापित किया गया। इस उपलक्ष्य पर मंगलवार सुबह हिंदू आश्रम में पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi:  Ganesh Utsav celebrated in Nahan city, giant idol installed in Hindu Ashram
नाहन शहर में गणेश उत्सव की धूम - फोटो : संवाद

विस्तार

गणेश चतुर्थी के मौके पर नाहन के हिंदू आश्रम में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विशालकाय मूर्ति को स्थापित किया गया। यहां पूरे विधि विधान और पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गणेश की पूजा की और उनका प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब रहे कि नवयुवक मंडल नाहन की ओर से शहर में भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना से पहले रविवार को शहर में भगवान श्री गणेश की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार को इसी उपलक्ष्य पर हिंदू आश्रम नाहन में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें 26 गणेश भक्तों ने रक्त का महादान किया। नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला ने बताया कि बुधवार शाम तक हिंदू आश्रम में भगवान श्री गणेश के समक्ष भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसके बाद 21 सितंबर को सुबह 11:00 बजे भगवान श्री गणेश को विसर्जन के लिए पांवटा साहिब की यमुना नदी पर ले जाया जाएगा।मूर्ति स्थापना के अवसर पर प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अजय बंसल, बुद्दी बल्लव, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, संजीव कश्यप उर्फ चीना, मीना शर्मा, अंशुल अग्रवाल, कमल भंडारी, लड्डू गोपाल रिंकू, प्रदीप विज समेत सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed