{"_id":"d9bd022bf34ae5b605cc60d56024f916","slug":"full-of-foreign-currency-maa-treasury","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी करेंसी से भरा ‘मां नयनादेवी’ का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी करेंसी से भरा ‘मां नयनादेवी’ का खजाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति पीठों की शक्तियां देशी ही नहीं बल्कि सरहद के उस पार बसे विदेशियों की भी आस्था का केंद्र है।
यही वजह है कि अपनी मुराद लेकर ‘मां’ के दरबार में देशी ही नहीं विदेशी भी पहुंचते हैं। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी में भी इस विदेशी श्रद्धालुओं की भरमार रही।
देवी के भंडार में विदेशी करेंसी का भी खूब चढ़ावा आया। 31 मार्च से ‘मां’ नयनादेवी के दरबार में शुरू हुए चैत्र नवरात्र में इस साल हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
इनमें विदेशी सैलानियों की संख्या भी काफी दर्ज की गई। नौ दिन में मां के दरबार में 85.63 लाख रुपये से अधिक का चढ़ावा चढ़ा है।
इसके अलावा सोना, चांदी और विदेशी करेंसी भी यहां चढ़ाई गई। विदेशी करेंसी को लें तो यहां श्रद्धालुओं ने यूरो, आस्ट्रेलियन डॉलर, कनाडा के डॉलर, ओमान का बैसा, कुवैत का दीनार, कत्तर का रियाल यहां चढ़ाए।
विज्ञापन
मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम डा. एमएल मेहता ने कहा कि मेले के दौरान यहां श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रही है।
मां के दरबार चढ़ी विदेशी राशि
नयनादेवी मंदिर में 227 आस्ट्रेलियन डॉलर, 79 यूएसए के डॉलर, 130 कनेडा के डॉलर, 225 यूरो, 500 ओमान का बैसा, एक कत्तर का रियाल और दस यूएई के दराम मंदिर में चढे़।
इसके अलावा 85,63,104 रुपये का नकद चढ़ावा भी मंदिर में चढ़ा। मंदिर में 10.50 किलोग्राम चांदी और 173.7 ग्राम सोने का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया।