{"_id":"680667082044c722440335ff","slug":"from-cm-to-hpu-demand-to-fill-415-posts-shimla-news-c-19-sml1001-520742-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सीएम से की एचपीयू में \n415 पद भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सीएम से की एचपीयू में 415 पद भरने की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित एनएसयूआई के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कर्मचारी संगठनों ने विवि में रिक्त 415 पद जल्द भरने की मांग की।
मुख्यमंत्री से मिले विवि के ईसी सदस्य सुनील दत्त और कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा ने मुलाकात कर कहा कि गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों पर नियमित भर्तियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। शिक्षकों के करीब 250 पद भर दिए गए लेकिन गैर शिक्षकों के पदों को भरने को लेकर विवि प्रशासन गंभीर नहीं है। सीएम से मिले गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने सरकार से 2025-26 के लिए वार्षिक अनुदान 152 करोड़ के अलावा अतिरिक्त अनुदान दिए जाने और स्थायी रूप से वार्षिक अनुदान में वृद्धि करने की मांग की। ठाकुर ने कहा कि वार्षिक सहायता अनुदान से विवि के वेतन तक का खर्च पूरा नहीं हो रहा है। इसलिए अतिरिक्त अनुदान जारी किया जाए।