{"_id":"fab17c77d6cd3499d57e144e65aef969","slug":"fresh-weather-update-for-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ने लगा पारा, नए साल पर नहीं होगी बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ने लगा पारा, नए साल पर नहीं होगी बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Dec 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में नए साल पर बर्फबारी नहीं होगी। दो जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दो जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। तीन जनवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, बारिश की संभावना है। बीते दो दिन से प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिन के समय प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम गर्म हो गया है। सुबह और शाम की ठंड भी घट गई है। आने वाले दिनों में भी ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में 23.8, भुंतर 21.5, कल्पा 13.2, धर्मशाला 12.8, ऊना 24.5, नाहन 18.3, पालमपुर 21, सोलन 23, मनाली 14, कांगड़ा 23.6, बिलासपुर 21.5, हमीरपुर 22.5 और मंडी में 20.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बीते कई दिन से माइनस में रिकॉर्ड किया जा रहा कई क्षेत्रों का तापमान भी बढ़ गया है। सोमवार को सिर्फ केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आए बदलाव से ठंड का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। उधर, बर्फबारी की आस में हर वर्ष नया साल मनाने भारी संख्या में सैलानी हिमाचल आते हैं।
विज्ञापन
इस बार व्हाइट क्रिसमस पर भी ताजी बर्फबारी लोगों को नसीब नहीं हो सकी। अब नए साल पर भी मौसम विज्ञान केंद्र ने बर्फबारी की संभावना से इंकार कर दिया है। इस कारण हिमाचल में नये साल का जश्न मनाने के लिए आने वाले लोगों को निराश होना पड़ेगा।