{"_id":"4c50b0ab4c94ddd795aad27cd638a08f","slug":"fresh-snowfall-on-hills-and-raining-in-plane-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटियों पर हिमपात, मैदानों में बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटियों पर हिमपात, मैदानों में बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 24 May 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की ऊंची चोटियों पर फिर हल्का हिमपात हुआ है। शुक्रवार को रोहतांग समेत ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के कारण शुक्रवार को दर्रे में निगम की बसों की आवाजाही भी बंद रही।
विज्ञापन
होली क्षेत्र की पहाड़ियों पर भी करीब तीन सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश हुई है।
विज्ञापन
इससे कई जिलों में फसलें प्रभावित हुई है। ऊना और बिलासपुर में सुबह चली तेज आंधी से आम सहित अन्य फलदार पौधों को नुकसान पहुंचा है। बिलासपुर में बिजली सेवा भी बाधित रही और बरमाणा में एक मकान पर पेड़ गिरने से नुकसान की सूचना है।
विज्ञापन
उधर, मंडी जिले के धर्मपुर और सरकाघाट में तूफान से आम, लीची, आड़ू और पलम की फसल को भारी क्षति पहुंची है। बीबीएन में धूल भरी आंधी चलने से एक पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया, जिससे 11 नंबर फीडर पर चार घंटे बिजली बंद रही और दर्जन भर उद्योग भी बिजली न होने से घंटों बंद रहे।
इसके अलावा राजधानी शिमला में सुबह तेज हवाओं के बीच गरज के साथ बारिश हुई। केलांग, पालमपुर, डलहौजी, चंबा और मनाली में भी बारिश हुई है। बारिश से प्रदेश भर में तापमान में भी गिरावट आई है।
शुक्रवार को शिमला का अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरनगर 26.8, भुंतर 22.0, कल्पा 17.0, धर्मशाला 27.6, ऊना 37.2, नाहन 36.1, सोलन 31.4, कांगड़ा 25.7 और मनाली का अधिकम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 24, 25 और 26 मई को ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।