फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free test for scrub typhus in hospitals

सभी अस्पतालों और सीएचसी में अब फ्री होगा ये टेस्ट, आदेश जारी

Sat, 16 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 16 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
free test for scrub typhus in hospitals

हिमाचल में स्क्रब टायफस की चपेट में आ रहे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब स्क्रब टायफस के टेस्ट सभी सिविल अस्पतालों और सीएचसी में भी किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले हफ्ते प्रदेश स्तर पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। यह टेस्ट फ्री होगा।     

विज्ञापन


मरीजों को पहले इस टेस्ट के लिए जिला अस्पताल या फिर आईजीएमसी जाना पड़ता था, लेकिन अब प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रब टायफस को गंभीरता से लिया और इस पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। स्क्रब टायफस के मरीजों को अब उपचार के लिए इधर-उधर न जाना पड़े ऐसे में अब प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों में टेस्ट की सुविधा उपलब्ध की जा रही है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ सुशील चंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते से जिला के सभी सिविल और सीएचसी में स्क्रब टायफस के टेस्ट के लिए रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीपी) किट प्रदान की जाएगी। इस किट में 30 टेस्टों की सुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला भेजी ऑडिट रिपोर्ट: सीएमओ
पिछले सप्ताह आईजीएमसी शिमला में कुल्लू जिला के दो स्क्रब टायफस के मरीजों की मौत की ऑडिट रिपोर्ट बंजार और आनी के बीएमओ को मिल गई है। इसमें मृतक मरीजों के स्क्रब टायफस के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित होने की भी बात सामने आई है। सीएमओ कुल्लू डॉ सुशील चंद शर्मा ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट शिमला भेज दी है।   


सरकार ने विभाग को जारी किए निर्देश: कौल
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने बताया कि हिमाचल के सभी सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को स्क्रब टाइफस के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करने के लिए विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। अस्पतालों में लोगों को इस बीमारी की दवाइयां उपलब्ध करने के साथ साथ जानकारी देने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed