फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free solar light to tribal villages in himachal pradesh

मुफ्त सोलर लाइट से जगमगाएंगे जनजातीय इलाकों के सैकड़ों गांव

Sun, 15 May 2016 09:23 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 May 2016 09:23 AM IST
सार

  • टेंडर आमंत्रित, प्रथम चरण में महीने के भीतर लगेंगे 100 प्लांट
  • केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए 250 सोलर प्लांट किए हैं मंजूर
  • 30 प्रतिशत सब्सिडी केंद्र, 70 प्रतिशत देगा जनजातीय विभाग

विज्ञापन
free solar light to tribal villages in himachal pradesh
सोलर प्लांट

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए एक किलोवाट पावर के 250 सोलर प्लांट मंजूर किए हैं। पहले चरण में एक महीने के भीतर हिमाचल के जनजातीय इलाकों के सौ घरों में ये मुफ्त प्लांट लगाए जाएंगे। घरों का चयन जिला प्रशासन करेगा। केंद्र इसके लिए 30 प्रतिशत जबकि हिमाचल जनजातीय विभाग 70 प्रतिशत सब्सिडी देगा।

विज्ञापन


एक सोलर प्लांट पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च आएगा। प्रदेश के किन्नौर, लाहौल स्पीति और भरमौर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में ये सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे।

हिम ऊर्जा ने 17 मई तक प्लांट लगाने वाली कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसी दिन प्रदेश में 100 सोलर प्लांट लगाने का काम अवार्ड हो जाएगा। बैटरी बैकअप के साथ ये सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इन्हें ऑफ ग्रिड प्लांट भी कहा जाता है। इनसे पैदा होने वाली बिजली को घरेलू प्रयोग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


सामान्य इलाकों में खर्च करने पड़ेंगे 1.45 लाख

जनजातीय इलाकों के अलावा अगर कोई व्यक्ति एक किलोवाट पावर का सोलर प्लांट लगाना चाहता है तो करीब 1.45 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे लोगों को केंद्र से मंजूरी के बाद तीस प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी लगा सकता है सोलर प्लांट

घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बेचने वाली योजना के तहत केंद्र 70 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रहा है। 1 से 500 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगाए जा सकते हैं। इस योजना के तहत बैटरी बैकअप नहीं मिलेगा। सोलर पावर पैदा करने वालों से बिजली बोर्ड पांच रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदेगा। बिजली बोर्ड के ग्रिड से सोलर प्लांट को कनेक्टिविटी दी जाएगी।


हिम ऊर्जा के सीईओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में एक किलोवाट पावर के 100 सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। अब जिला प्रशासन ऐसे घरों का चयन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed