फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   France apple variety israeli Anna in himachal

बागवानों की आर्थिकी सुधारेगा फ्रांस का इजराइली अन्ना सेब

Sun, 03 Apr 2016 11:41 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 03 Apr 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
France apple variety israeli Anna in himachal
इजराइली अन्ना किस्म का सेब जून में पककर तैयार हो जाएगा।

फ्रांस का सेब प्रदेश के निचले क्षेत्र के बागवानों की आर्थिकी सुधारेगा। फ्रांस से आयातित इजराइली अन्ना किस्म का सेब जून माह में ही बाजार में दस्तक देगा। प्रदेश के बागवानी विभाग ने इस किस्म को विकसित कर लिया है। सेब की इस किस्म की खास बात यह है कि यह जून में पककर तैयार हो जाती है।

विज्ञापन


आमतौर पर हिमाचली सेब 15 जुलाई के बाद बाजार में बिकना शुरू होता है। अब इजराइली अन्ना किस्म का सेब जून में पककर तैयार हो जाएगा। प्रदेश बागवानी विभाग ने वर्ष 2013 में गर्म इलाके के अन्ना प्रजाति के छह सेब पौधे फ्रांस से आयातित किए थे। इन्हें फलादायन केंद्र पिंगला में विकसित किया।
विज्ञापन


गत वर्ष कर्मचारियों ने छह पौधों में सफल रूप से फसल तैयार की। जब इन पौधों को विभाग ने आयात किया था, तब पौधों की उम्र एक वर्ष थी। दो वर्ष तक पौधों को विकसित करने के बाद गत वर्ष बागवानी विभाग ने सभी पौधों से सफल रूप से फल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष भी फलदायन केंद्र में अन्ना प्रजाति के सेब पौधे फ्लावरिंग से लद गए हैं। विभाग ने सेब की सफलता को देखते हुए इसके दो हजार पौधों को तैयार कर निचले गर्म इलाकों के बागवानों को वितरित किया है।

चार नहीं तीन वर्ष में फल देगी यह प्रजाति-
हिमाचल में सेब के पौधे चार वर्ष के बाद फल देना शुरू करते हैं, लेकिन इजराईली ओरिजन की अन्ना प्रजाति का यह सेब महज तीन वर्ष में ही फल देना शुरू कर देगा। इससे प्रदेश के निचले गर्म इलाकों के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।


बागवानी विभाग मंडी के उपनिदेशक वीके धीमान ने बताया कि फ्रांस से इजराइली ओरिजन के सेब को सफल रूप से फलदायन केंद्र पिंगला में विकसित किया गया है। प्रदेश के निचले गर्म इलाके के बागवानों को दो हजार इजराइली अन्ना सेब के पौधे वितरित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed