फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fragrance and psalm in himachal Congress office, shimla

खुशबू से महक रहा कांग्रेस दफ्तर, घंटों बज रहे भजन और गूंज रहे मंत्र

Sat, 23 Feb 2019 03:10 PM IST
ashok chauhan विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Fragrance and psalm in himachal Congress office, shimla

लोकसभा चुनाव का असर कहा जाए या फिर हिंदु धार्मिक भावनाओं का अचानक जागना। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर राजीव भवन में इन दिनों सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भक्तिमय माहौल बना रहता है।

विज्ञापन


राजीव भवन में कदम रखने पर चारों ओर लगे स्पीकरों से भजन और मंत्र सुनाई देने लगते हैं।  यह बदलाव नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पद संभालने के बाद से कांग्रेस भवन में देखने को मिल रहा है।   
विज्ञापन


 हिमाचल कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन में बराबर हाजिरी भरने वाले आगंतुक जैसे ही प्रवेश करते हैं तो सुगंधित वातावरण सभी को आकर्षित करता है। धीमी आवाज में लगे भजन और मंत्रोच्चारण के स्वर सुबह 8 से 11 बजे गूंजते हैं। इसके बाद राजीव भवन में राजनीतिक गतिविधियों का दौर चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को राजीव भवन में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के कमरे में गणेश की मूर्ति विधिवत रूप से स्थापित कर दी गई। इसके लिए पंडित जी भी आमंत्रित किए गए। इसके अलावा दफ्तर की दीवार में शिव-पार्वती और गणेश-कार्तिकेय की तस्वीर भी लगा दी गई है।


प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि राजीव भवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए यह कदम उठाए गए हैं। रोज सुबह राजीव भवन में अगरबत्ती जलाई जाती है और सुबह 8 से 11 बजे तक भवन और मंत्र लगाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed