{"_id":"5bdc6d79bdec2269871eea25","slug":"four-student-of-igmc-shimla-suspended-in-ragging-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग मामले में आईजीएमसी के चार छात्र सस्पेंड, हाथ लगी ऑडियो क्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग मामले में आईजीएमसी के चार छात्र सस्पेंड, हाथ लगी ऑडियो क्लिप
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग मामले में द्वितीय वर्ष के चारों छात्र निलंबित कर दिए गए हैं। सस्पेंड किए इन छात्रों को अब हॉस्टल में भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। आईजीएमसी के कमेटी हाल में दोपहर साढ़े बारह बजे एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य रविचंद्र शर्मा, एसडीएम (शिमला शहरी) नीरज चांदला समेत कमेटी के अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए। बैठक में आरोपी छात्रों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
इन छात्रों ने रैगिंग से इंकार कर दिया, लेकिन जब प्राचार्य ने छात्रों की रैगिंग एवं गालीगलौज की ऑडियो क्लिप सुनाई तो आरोपी छात्रों के होश उड़ गए। इसके बाद प्रिंसिपल ने आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया। प्राचार्य ने कहा कि कमेटी का पक्ष सुनने के बाद शनिवार को मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सभी के पक्ष गए हैं सुनने
रैगिंग मामले पर कमेटी के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी लोगों के पक्ष सुने गए है। कमेटी के पक्ष सुनने के बाद शनिवार को मामले पर निर्णय दे पाऊंगा।
- डॉ. रविचंद शर्मा, कॉलेज प्राचार्य, आईजीएमसी
सभी के पक्ष गए हैं सुनने
रैगिंग मामले पर कमेटी के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी लोगों के पक्ष सुने गए है। कमेटी के पक्ष सुनने के बाद शनिवार को मामले पर निर्णय दे पाऊंगा।
- डॉ. रविचंद शर्मा, कॉलेज प्राचार्य, आईजीएमसी