फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four-fold hike in Renuka Dam manufacturing Cost in 35 years

35 सालों में दोगुना से ज्यादा हो गई रेणुका बांध की लागत

Sun, 07 Aug 2016 11:08 AM IST
संजय भारद्वाज/ योगेंद्र अग्रवाल/अमर उजाला, नाहन/ ददाहू (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/ योगेंद्र अग्रवाल/अमर उजाला, नाहन/ ददाहू (सिरमौर) Updated Sun, 07 Aug 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
Four-fold hike in Renuka Dam manufacturing Cost in 35 years

केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी रेणुका बांध प्रोजेक्ट के लिए धनराशि जारी करने के आदेश के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रोजेक्ट बनने से विकास की बयार आएगी। इससे राजधानी दिल्ली में पेयजल संकट से निजात मिलेगी, लेकिन सिरमौर की 20 पंचायतें उजड़ जाएंगी।

विज्ञापन


जिले की 20 पंचायतों को विस्थापन का दंश झेलना होगा। प्रोजेक्ट निर्माण में हुई देरी से इसकी लागत अब दोगुना से अधिक बढ़ गई है। शुरुआती दौर में प्रोजेक्ट की लागत 1300 करोड़ थी। यह बढ़कर पांच हजार करोड़ से ऊपर चढ़ गई है। वर्ष 1982 से अब तक 35 वर्षों के सफर में रेणुका बांध ने कई करवटें ली हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के बाद अब सुप्रीमकोर्ट ने भी बांध निर्माण को हरी झंडी दे दी है। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वर्ष 1982 में गिरि नदी पर बांध बनाने का सपना देखा था। उस वक्त इसकी अनुमानित लागत 1300 करोड़ थी। यह बढ़कर 5300 करोड़ पहुंच चुकी है। परियोजना के कार्यकारी महाप्रबंधक बीबी खुल्लर ने बताया कि परियोजना की लागत पांच हजार करोड़ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे बांध निर्माण के फायदे

रेणुका बांध 49 हजार 800 हेक्टेयर मीटर क्षमता का होगा। इसकी ऊंचाई 148 मीटर होगी। बांध बनने से 60 मेगावाट के गिरि पावर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। सर्दियों में गिरि प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन घट जाता है। बांध बनने के बाद उत्पादन नहीं घटेगा। प्रोजेक्ट बनने के बाद गिरि पावर प्रोजेक्ट की उत्पादन क्षमता करीब 93.83 मिलियन यूनिट होगी। पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। बिलासपुर के कोलबांध की तर्ज पर मत्स्य उत्पादन में भी इजाफा किया जा सकेगा।

दिल्ली में नहीं रहेगी पानी की किल्लत
राजधानी दिल्ली में अक्सर पानी की किल्लत रहती है। यह प्रोजेक्ट बनने के बाद दिल्ली के लिए 23 क्यूमेक्स प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जाएगा। पानी स्टोर होने से गर्मियों में भी दिल्ली को पानी मिलेगा। खास यह है कि 23 क्यूमेक्स पानी छोड़ने से दिल्ली में पूरे साल एक समान पानी मिलेगा।


बांध के लिए उजड़ेंगे ग्रामीण, कटेंगे पेड़

रेणुका बांध परियोजना के निर्माण के लिए सिरमौर की 20 पंचायतें विस्थापित होंगी। सवा लाख से अधिक छोटे-बड़े पेड़ कटेंगे। हालांकि, विस्थापितों को सिरमौर में ही बसाने की योजना है, लेकिन पुरखों के जमाने में बने मकानों के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं। इन्हें छोड़कर दूसरी जगह बसना पीड़ादायक रहता है। कुल 1142 परिवार परियोजना के लिए विस्थापन का दंश झेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed