{"_id":"60f5b5c6bb21463d35509cc5","slug":"four-and-a-half-feet-shivling-found-in-excavation-in-rohru-s-kaloti-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू: सावन के पहले सोमवार को खुदाई में निकला साढ़े चार फीट का शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू: सावन के पहले सोमवार को खुदाई में निकला साढ़े चार फीट का शिवलिंग
Mon, 19 Jul 2021 10:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:56 PM IST
सार
सावन मास के पहले सोमवार को शिवलिंग को गांव में स्थापित किया गया।शिवलिंग को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। गांव वालों ने शिवलिंग की स्थापना कर स्थान को पवित्र मानकर अब गांव में मंदिर निर्माण करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
खुदाई में निकला साढ़े चार फीट का शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के कलोटी में देवरा नामक स्थान पर खुदाई के दौरान साढ़े चार फीट ऊंचा शिवलिंग निकला है। खुदाई के दौरान भगवान गणेश की पत्थर पर बनी मूर्ति और कार्तिकेय महाराज की मूर्ति भी मिली है। सावन मास के पहले सोमवार को शिवलिंग को गांव में स्थापित किया गया। शिवलिंग को देखने के लिए लोगों का तांता लगा
विज्ञापन
रहा।
गांव वालों ने शिवलिंग की स्थापना कर स्थान को पवित्र मानकर अब गांव में मंदिर निर्माण करना भी शुरू कर दिया है। जिस स्थान पर यह मूर्तियां मिली हैं, उस स्थान का नाम देवरा है। जिसका अर्थ होता है देवी-देवताओं के बैठने का स्थान। यूं तो इस गांव में यह स्थान पहले से ही पूजनीय था। इस शिवलिंग का थोड़ा सा हिस्सा कई वर्षों से दिखाई पड़ता था। लेकिन यह पता नहीं था कि यह पत्थर एक विशालकाय शिवलिंग है।
विज्ञापन
बल्कि इसे स्थानीय लोग भीम की गदा समझा करते थे। मान्यता के अनुसार यह माना जाता था कि इस स्थान पर पुराना कोई मंदिर भी हुआ करता था। स्थानीय देवता के कहने पर ग्रामीणों ने खुदाई शुरू की। गांव के लोगों ने इस जगह का पुनर्निर्माण करने की सोची तो स्थानीय देवता गुडारू महाराज गांव गवास को इस संदर्भ में पूछा गया तो महाराज ने तुरंत इस स्थान पर खुदाई के आदेश दिए। इसके बाद यहां से शिवलिंग प्रकट हुआ।
विज्ञापन