फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forty small vehicle crossed rohtang pass for lahaul

रोहतांग दर्रा होकर 40 छोटे वाहनों में लाहौल पहुंचे 300 से अधिक लोग

Sat, 07 Apr 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 07 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
forty small vehicle crossed rohtang pass for lahaul

रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि सड़क चौड़ी न होने की वजह से शुरुआत में वाहनों की आवाजाही एकतरफा की गई है। ऐसे में शुक्रवार को मनाली की तरफ से रोहतांग दर्रा होते हुए 40 छोटे वाहन पार हुए हैं।

विज्ञापन


इनमें  करीब 300 लोग अपने घर पहुंचे। इसमें मनाली में फंसे किसान और कर्मचारी भी शामिल थे। वाहन चालक एहतियातन अपने साथ बेलचे समेत अन्य जरूरी सामान भी ले गए थे, ताकि फंसने पर वाहनों का निकाला जा सके।
विज्ञापन


रोहतांग दर्रा छोटे वाहनों के लिए बहाल होने से घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। वीरवार शाम रोहतांग दर्रा बहाल होने से लाहौल घाटी शेष देश दुनिया से जुड़ गई है। बचाव चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोहतांग दर्रा के वन-वे होने के कारण मनाली की ओर से लगभग 40 छोटे वाहन मनाली से लाहौल घाटी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोकसर से मनाली जाएंगे वाहन

forty small vehicle crossed rohtang pass for lahaul

हालांकि, शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज ठीक था लेकिन दोपहर बाद घने बादल छाए रहे। बचाव दल कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर और बचाव चौकी मढ़ी के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि लाहौल प्रशासन के आदेश के अनुसार शुक्रवार को मनाली की ओर से ही वाहन छोड़े गए हैं।

जबकि शनिवार को कोकसर से मनाली की ओर वाहन भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह क्रम रोहतांग दर्रा होकर गुजरने वाली सड़क के पूरी तरह से चौड़ी होने तक जारी रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed