हिमाचल की 40 सड़कें नेशनल हाईवे में होंगी तबदील, केंद्र को भेजा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से सैद्धांतिक तौर पर स्वीकृत किए 70 में से 40 सड़कों की अलाइनमेंट रिपोर्ट सरकार ने स्वीकृति के लिए केंद्र को भेज दी है। इसमें शिमला सर्किल की 17, जबकि शाहपुर सर्किल की 23 सड़कों को नेशनल हाईवे में तबदील करने के लिए केंद्र को सड़क की अलाइनमेंट रिपोर्ट भेज दी है।
ये सड़कें प्रदेश के करीब साढ़े चार हजार क्षेत्र में चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब के बॉर्डर क्षेत्रों को जोडे़ंगी। लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे विंग ने पहले चरण में शिमला जिले की 40 सड़कों की सर्वेक्षण रिपोर्ट भूतल परिवहन मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी है।
बताया जा रहा है कि शिमला सर्किल की 17 और शाहपुर सर्किल की 23 सड़कों को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद लोनिवि इनकी डीपीआर बनाने का कार्य शुरू करेगा। इसके बाद ये क्षेत्रीय सड़कें नेशनल हाईवे में तबदील की जाएंगी।
इसके अलावा शिमला सर्किल की दस और शाहपुर सर्किल की 19 और सड़कों को नेशनल हाईवे में तबदील करने का कार्य चल रहा है। इससे क्षेत्र के विकास कार्य में तेजी आएगी।
ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करेगा लोनिवि
केंद्र सरकार से इन क्षेत्रीय सड़कों को नेशनल हाईवे बनाने की मंजूरी मिलने के बाद ब्लैक स्पॉट भी दुरुस्त किए जाएंगे। ब्लैक स्पॉट पर सड़कों को चौड़ा कर स्टील के क्रैश बैरियर से कवर किया जाएगा।
शिमला सर्किल की ये सड़कें बनेंगी हाईवे
शिमला सर्किल के सैंज-देहा-चौपाल-नेरवा से फैड्ीज पुल, हरिपुरधार-कुपवी- त्राहण -सराहन से चौपाल, शिमला (ढली)- तत्तापानी- चुराग- रोहांडा से सुंदरनगर, शिमला (तारादेवी) - कुनिहार- रामशहर- नालागढ़- धारोवाल से घनौली, कंडाघाट-साधुपुल-चायल से कुफरी, सुन्नी से लुहरी, मंदवाला- हरियाणा- बरोटीबाला- अर्की से शालाघाट, सनौरा-राजगढ़-नौहराधार- हरिपुरधार-रोहनाट से जामली, हरिपुरधार- संगड़ाह - रेणुका-त्रिमती-बैलया से धौलाकुआं, सोलन-सुबाथू से कैंचीमोड़, कफोटा-जाखना-तुनिया से हरीपुर, घटासनी- शिल्हा-बधानी- भूभु जोत से कुल्लू, बैजनाथ- कांढापत्तन से धर्मपुर, दाड़ला मोड़ से बैरी रोड, भोटा-जाहू -कलखल से नेरचौक, ददौर -जंजैहली, छतड़ी-रणबाग से नागन और बसोली- थानाकलां - बंगाणा से नादौन।
शाहपुर सर्किल की यह सड़कें बनेगी हाईवे
सलेच-चंदोल-हाबन-राजगढ़- बढ़ूसाहिब-बगथान से बनेथी, हमीरपुर-सुजानपुर- आलमपुर से पालमपुर, द्रमण- सिहुंता-चुवाड़ी -जोत-चंबा- कोटी- तीसा से किलाड़, सतौन- रेणुका-ददाहू -जामटा से दोसड़का, नालागढ़- दभोटा-टिब्बी-खतिवाला मौरा, ज्वालामुखी, देहरा- ज्वाली- राजा का तालाब से जसूर, धर्मपुर-गद्दीधार- टिहरा से अवाहदेवी, सुंदरनगर- दोहरा- त्रिफालघाट से पलासी, धनेटा-बड़सर - शाहतलाई से बरठीं, भगेड़ -बरठीं -कांगू से ललड़ी, डिडवीं टिक्कर -भोरंज से सरकाघाट, बंगाणा- धनेटा - कांगू- बलडूहक से जीहान रोड, संतोषगढ़-हरोली-गगरेट-मुबारिकपुर से मरवाड़ी, अजोली-संतोषगढ़ -ऊना से स्वां ब्रिज, दधोल- सवारा-मतियाल से कुठार रोड, थापना - बगचाल, भरोली से शाहतलाई, बंगाणा-ज्वालाजी- पीर सलूही से कालेश्वर महादेव, बिझड़ी -दियोटसिद्ध - घुमारवीं, मानपुल गौना बसराल- नाल्टी, हमीरपुर -लंबलू -तरक्कवाड़ी -भाेंरज से जाहू, बस्सी-कोटला -बिलासपुर- बेरी- कीरतपुर से नेरचौक, कैचीमोड़- नयनादेवीजी से भाखड़ा।