{"_id":"5dab25ec8ebc3e0169689676","slug":"former-minister-sudhir-sharma-statement-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला मेरी कर्मभूमि, आखिरी सांस तक यहीं रहूंगा: सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला मेरी कर्मभूमि, आखिरी सांस तक यहीं रहूंगा: सुधीर
Sat, 19 Oct 2019 08:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि वह कहीं भागे नहीं बल्कि लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। इसलिए, उपचुनाव नहीं लड़ पाए। शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने चुनाव न लड़ने का कारण बता दिया था। मेरा जो स्तर है, मैं उसी स्तर पर बात करता हूं।
विज्ञापन
चुनाव में नहीं आ पाने के लिए सुधीर ने जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता उनके लिए परिवार की तरह है। दो महीने के लिए वह फिर से इलाज के लिए बाहर जाएंगे। इसके बाद वह धर्मशाला की जनता के बीच में होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं बीमार हूं और मेरे प्रति कुछ शुभचिंतकों ने कई तरह की अफवाहें फैलाईं। अपनी पार्टी में भी कुुछ ऐसे शुभचिंतक हैं। ऐसे लोगों से जनता को दूर रहना चाहिए। धर्मशाला ही मेरी कर्मभूमि है।
विज्ञापन
आखिरी सांस तक यहीं रहूंगा। उन्होंने रक्कड़ में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए बूथ कमेटियों के कार्यक्रम रखे थे। अपने भाषण के दौरान सुधीर ने एक महात्मा और चूहे की कहानी भी सुनाई।