फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former HPU Vice-Chancellor ADN Bajpai will get clean chit soon

पूर्व वीसी के खिलाफ बंद होगी जांच, विभाग से भेजे गए सभी नोटिस लौटे

Thu, 24 May 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 24 May 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
former HPU Vice-Chancellor ADN Bajpai will get clean chit soon

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एडीएन वाजपेयी के खिलाफ दिसंबर 2017 में शुरू हुई जांच बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व कुलपति पर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में अनियमितताएं बरतने, पैसों के लेनदेन और नौकरी देने के नाम पर एक महिला का उत्पीड़न करने का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता का छह माह बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के पते पर शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए सभी नोटिस लौट आए हैं। ऐसे में विभाग ने जांच बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय विजिलेंस कमीशन नई दिल्ली के आदेशों पर हिमाचल सरकार ने पूर्व कुलपति के खिलाफ जांच बैठाई थी। कमीशन को किसी व्यक्ति ने भर्तियों में चहेतों को लाभ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला का उत्पीड़न करने की शिकायत भी की गई है। कमीशन ने मामला संज्ञान में आते ही हिमाचल सरकार को जांच के आदेश दिए। कमीशन से प्राप्त पत्र के आधार पर शिक्षा विभाग ने पूर्व कुलपति के खिलाफ जांच बैठाई। जांच कमेटी ने विश्वविद्यालय से भर्तियों का सारा रिकॉर्ड कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों को सिद्ध करने के लिए शिक्षा विभाग ने शिकायतकर्ता के पते पर कई पत्र भेजे लेकिन किसी भी पत्र का कोई जवाब नहीं आया। शिकायतकर्ता के पते से सारे पत्र लौट आए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक किसी व्यक्ति ने गलत नाम और पते से शिकायत की है।

पूर्व वीसी पर ये आरोप

former HPU Vice-Chancellor ADN Bajpai will get clean chit soon

असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी देने के लिए 15-15 लाख रुपये लिए गए
रिजर्व ओबीसी वर्ग के पद के लिए एक ही व्यक्ति को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया
एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्ति दी गई, जिसने न तो नेट क्वालिफाई किया और न ही पीएचडी की
गणित विषय की पात्रता परीक्षा में 64 अंक अर्जित करने वाले को साक्षात्कार में 2 ही अंक दिए 
हिंदी विभाग में जिस व्यक्ति के 80 में से 63 अंक आए, उसे बाहर कर दिया जबकि इससे कम अंक वाले को नियुक्ति दे दी गई
अर्र्थशास्त्र विषय में पांच साल के अनुभव की शर्त को जोड़ा गया। इस पद के लिए 14 लोगों ने आवेदन किया। दो लोग इसके लिए पात्र बने। साक्षात्कार में केवल एक ही व्यक्ति आया और उसे नियुक्ति भी दे दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed