फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former cm prem kumar dhumal statement over jairam thakur govt

जयराम सरकार के चार माह के कार्यकाल पर पूर्व सीएम धूमल ने दिया बड़ा बयान

Sun, 27 May 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 27 May 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
former cm prem kumar dhumal statement over jairam thakur govt

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जयराम सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जनमंच कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जयराम सरकार की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


 कहा कि अफसरों से तालमेल कर सिर्फ चार महीने में ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बता दिया है कि सरकार आने वाले दिनों में किस तरह काम करेगी। कांग्रेस के विश्वासघात दिवस पर पलटवार करते हुए कहा कि जयराम सरकार वो वायदे तो पूरे करने पर काम कर रही है जो पार्टी ने अपने दृष्टिपत्र में किए।
विज्ञापन


लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं लाकर लोगों को सुविधा दे रही जिनका वायदा नहीं किया था। कहा कि विपक्ष को सरकार के इसी दृष्टिकोण से आघात लग रहा है जिसे वह विश्वासघात बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य की 33, 600 महिलाओं को मिलेंगे गैस कनेक्शन

former cm prem kumar dhumal statement over jairam thakur govt

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत राज्य की 33, 600 महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोगों को लाभान्वित करने के लिए एक ऐप भी आरंभ किया है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और चार वर्षों के दौरान समाज के हर वर्ग के विकास के लिए अनेक प्रगतिशील योजनाएं शुरू की गई।

युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने वाली याेजना

former cm prem kumar dhumal statement over jairam thakur govt

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग की प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने वाली सरकार द्वारा वित्त पोषित सबसे बड़ी योजना है। 

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रधानमंत्री मोदी को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। इससे पहले ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. आरएन बत्ता ने जनमंच कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मदन चौहान ने हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निदेशक उद्योग राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की विभिन्न विशेषताओं के बारे जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed