फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest minister govind thakur pc regarding forest fire in himachal

हिमाचल में ड्रोन करेगा जंगलों की निगरानी, हेलीकॉप्टर बुझाएगा आग

Fri, 01 Jun 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 01 Jun 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
forest minister govind thakur pc regarding forest fire in himachal
govind thakur

जंगलों की आग पर नियंत्रण के लिए वन विभाग ने नया शिगूफा छोड़ा है। हिमाचल में पिछले डेढ़ माह में 15 सौ से ज्यादा जंगलों में आग की घटनाओं मेें आठ लोगों की जान जाने के बाद वन विभाग अब नींद से जागा है। 

विज्ञापन


विभाग अब वनों की निगरानी के लिए पहली जून से ड्रोन कैमरों की मदद लेने जा रहा है। साथ ही जंगल की आग को हेलीकॉप्टर से बुझाया जाएगा। इसके लिए वायु सेना के तीन और हिमाचल सरकार के एक हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी। 
विज्ञापन


वायुसेना ने विभाग से उन क्षेत्रों की जानकारी मांगी है, जहां आग लगी है और हेलीकाप्टर से आग बुझाने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने उन स्थानों की भी जानकारी मांगी है, जहां से पानी भरा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रकार ने हेलीकॉप्टर की मदद के लिए एयरफोर्स से बात की

forest minister govind thakur pc regarding forest fire in himachal

पिछले तीन दशक का रिकार्ड तोड़ रही जंगल की आग से जानमाल के नुकसान के बाद विभाग अब हरकत में आया है। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने वीरवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि सरकार ने हेलीकॉप्टर की मदद के लिए एयरफोर्स से बात कर ली है।

एयरफोर्स ने भी सरकार को तीन हेलीकाप्टर मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही सरकार का एक हेलीकाप्टर धर्मशाला में तैनात रहेगा, जिसकी मदद से प्रभावित क्षेत्र में उपकरण और अन्य संसाधन और लोग पहुंचाए जाएंगे।

इसके साथ ही विभाग से जंगल की आग से निपटने के लिए जरूरी आधुनिक उपकरणों का प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने बताया कि चीड़ के उद्योग लगाने वालों को सब्सिडी व मुफ्त में चीड़ की पत्ती मुहैया कराने के लिए बन रही स्कीम को भी आने वाली कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

अशोक को मिलेगा शहीद का दर्जा

forest minister govind thakur pc regarding forest fire in himachal

वन मंत्री ने बताया कि आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले डिप्टी रेंजर अशोक कुमार को विभाग शहीद का दर्जा देगा। मंत्रिमंडल की बैठक में भी प्रस्ताव लाकर उसे शहीद का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

वनों को बचाने वाले आम लोगों को भी जान गंवाने पर उनके परिवार वालों को जिला प्रशासन के साथ-साथ विभाग की ओर से मुआवजा या सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रस्ताव लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed