फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest department will keep away bear by beating drum in chamba

भालू के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात, वन विभाग ने खोजा ये अनोखा तरीका

Wed, 15 Nov 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुम्महार(चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जुम्महार(चंबा) Updated Wed, 15 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
forest department will keep away bear by beating drum in chamba

ग्रामीणों को भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने अनोखा तरीका खोजा है। जुम्महार क्षेत्र में भालू के आतंक से दहशत में रह रहे लोगों को निजात दिलवाने के लिए वन विभाग ने अब ढोल नगाड़ों का सहारा लेने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन




विभाग की टीम मादा भालू को गांव से दूर भगाने के लिए बुधवार को जंगल में ग्रामीणों के साथ जाकर ढोल और नगाड़ों के साथ भगाने का प्रयास करेगी। इसे पहले विभाग की टीम ने सोमवार और मंगलवार को दो बार खुद जंगल में जाकर स्थिति का जायजा लिया है। 
विज्ञापन



टीम ने जायजा लेने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। इसके बाद अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। लिहाजा ग्रामीणों ने भी विभाग की मुहिम में सहयोग करने के लिए सहमति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों का तर्क है विभाग भले ही भालू को इस क्षेत्र से कहीं दूर भागा दे या फिर क्षेत्र के लोगों को वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाए ताकि ग्रामीण और बच्चे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। 

पैदल स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे: अभिभावक 

forest department will keep away bear by beating drum in chamba
पंचायत प्रधान बाट निको देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने मिलकर फैसला लिया है कि जब तक वन विभाग और प्रशासन उनकी समस्या का हल नहीं करता है, तब तक वह अपने बच्चों को जुम्महार स्कूल पैदल पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। ग्रामीणों ने वन विभाग को प्रशासन को एक दिन की ओर मोहलत दी है।

अगर एक दिन बाद भी उनकी समस्या का हल नही होता है तो ग्रामीण जिला प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने में कोई गुरेज नही करेंगे। शनिवार को जुम्महार क्षेत्र के जंगल में घरौणी के एक व्यक्ति पर मादा भालू ने हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था।

इसके बाद अगाहर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। इस क्षेत्र के 10 गांव के लोग और स्कूली बच्चों को रोजना चार किलोमीटर जंगल के रास्ते से ही पैदल सफर तय करते हैं।

डीएफओ चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि बुधवार को वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने जुम्महार जंगल में ढोल व नगाड़ों के साथ मादा भालू को गांव से दूर भगाने की कोशिश की जाएगी। अगर प्रयासों के बाद भी मादा भालू को नहीं भगाया जा सका तो वन विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed