फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest Department's action: Forest guard and BO suspended for illegal mining, felling

वन विभाग की कार्रवाई: अवैध खनन, कटान पर वन रक्षक और बीओ निलंबित

Tue, 11 Jan 2022 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jan 2022 06:27 PM IST
सार

मंडी जिले के नाचन वन मंडल के तहत चैलचौक की पथरी बीट में अतिक्रमण और अवैध खनन के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद वन अरण्यपाल मंडी ने वन रक्षक और वन खंड अधिकारी (बीओ) बासा को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Forest Department's action: Forest guard and BO suspended for illegal mining, felling
हिमाचल वन विभाग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन वन मंडल के तहत चैलचौक की पथरी बीट में अतिक्रमण और अवैध खनन के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद वन अरण्यपाल मंडी ने वन रक्षक और वन खंड अधिकारी (बीओ) बासा को निलंबित कर दिया है। नाचन कांग्रेस ने मामले को उजागर किया था। इसके बाद वन विभाग ने अवैध खनन की डीआर काटकर एफआईआर दर्ज करवाई। सोमवार को वन अरण्यपाल मंडी एसके मुसाफिर और डीएफओ नाचन टीआर धीमान ने अवैध खनन वाली जगह का दौरा किया। यहां मौके पर तलब किए गए वन खंड अधिकारी और वन रक्षक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लिहाजा, दोनों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि खनन के बाद सैकड़ों हरेभरे पेड़ों के गायब होने पर वन विभाग ने एक क्रशर मालिक व एक ठेकेदार पर गोहर पुलिस ने मामला दर्ज कराया था। वन विभाग के वन रक्षक विजय कुमार की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया था कि चैलचौक के समीप विभिन्न प्रजातियों के हरेभरे पेड़ गायब हैं। करीब आठ से दस बीघा जमीन को मैदान बना दिया गया है। अनेक बार आरोपियों को काम रोकने के लिए कहा गया लेकिन जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। उधर, कांग्रेस नेता लाल सिंह कौशल ने अवैध खनन की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि वन मंत्री राकेश पठानिया ने मंगलवार को मंडी में डीएफओ नाचन और वन अरण्यपाल को पूछताछ के लिए तलब किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed