फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forensic expert captured cctv footage in kasoli student suicide case

कसौली में छात्र की मौत का मामलाः फोरेंसिक एक्सपर्ट ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली

Sun, 24 Dec 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 24 Dec 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
forensic expert captured cctv footage in kasoli student suicide case

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र की मौत मामले में जांच तेज हो गई है। घटना के तीसरे दिन शिमला से स्कूल पहुंची फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने स्कूल परिसर और हॉस्टल का मुआयना किया। 

विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम को दोहराया गया। इसके बाद जांच टीम सीसीटीवी को साथ लेकर लौट गई। उधर, मृतक बच्चे का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से सहमे अन्य बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को लेकर घर चले गए हैं। 
विज्ञापन


हालात को देख स्कूल प्रबंधन ने सोमवार के बजाय शनिवार से ही क्रिसमस की छुट्टियां घोषित कर दीं। शनिवार को स्कूल पहुंचते ही फोरेंसिक टीम ने अपने जांच के एंगल पर काम करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले घटनाक्रम को दोहराया गया और उसके बाद स्कूल परिसर का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन से भी घटनाक्रम की जानकारी ली जाती रही। छात्र दीपेश कब और कैसे परीक्षा केंद्र से फंदा लगाने के स्थान तक पहुंचा, इस दृश्य को रिक्रिएट किया गया। 

अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के अभिभावक भी पहुंचे स्कूल

forensic expert captured cctv footage in kasoli student suicide case

फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद थी। इस बीच स्कूल में अध्ययनरत सभी 55 विद्यार्थियों के अभिभावक भी आ पहुंचे। इनमें से 37 छात्र दसवीं जबकि अठारह जमा दो की पढ़ाई कर रहे हैं।

बच्चों को साथ लेकर वे घरों को चले गए। स्कूल में क्रिसमस की छुट्टियां 25 दिसंबर से पड़नी थीं, लेकिन घटना की वजह और उसके बाद के हालात को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने शनिवार से अवकाश घोषित कर दिया। स्कूल प्रिंसिपल संजीव मिनरा ने स्कूल में छुट्टियां घोषित होने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि अब स्कूल में कोई बच्चा नहीं है। स्कूल में दसवीं के छात्र दीपेश ठाकुर को फंदे से लटका बरामद किया गया था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार दीपेश परीक्षा केंद्र में पेपर बीच में ही छोड़ तबीयत खराब होने की बात कहकर चला गया था।

बाद में उसके शव को हॉस्टल में फंदे से झूलता पाया गया। उसने अपनी उत्तर पुस्तिका में सुसाइड नोट भी छोड़ा है। हालांकि इस पूरी कहानी को दीपेश के परिजन झूठी बता रहे हैं।

मामला आत्महत्या का लग रहा, जांच रहे हर एंगल : एसपी

forensic expert captured cctv footage in kasoli student suicide case

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस आगे बढ़ेगा। स्कूल में जाकर सभी साक्ष्य जुटाए गए हैं।

इसमें सीसीटीवी फुटेज में छात्र अकेला निकलता नजर आया है। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच-पड़ताल से यह मामला आत्महत्या की ओर इशारा करता है। फिर भी पुलिस मामले के हर एंगल की जांच कर रही है।

स्कूल प्रबंधन दे रहा पुलिस को सहयोग : संजीव मिनरा
स्कूल के प्रिंसिपल संजीव मिनरा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को दे दी गई हैं। इसके अलावा सभी शिक्षकों व बच्चों के बयान भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चा आंतरिक मनोदशा से जूझ रहा था। उसने अपने सहपाठी तक को यह बात नहीं पता चलने दी। बच्चा सामाजिक ताने-बाने को समझ नहीं पा रहा था और इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed