{"_id":"1a4c6992c41f891606d43789eb46d8b6","slug":"foreigner-students-coming-himachal-for-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्रों में हिमाचल के लिए क्रेज, बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्रों में हिमाचल के लिए क्रेज, बढ़ी संख्या
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहावना मौसम, शांत वादियां, माहौल और नामी संस्थान विदेशियों को हिमाचल में पढ़ाई के लिए आकर्षित कर रहे हैं। अफ्रीका, अफगानिस्तान, थाईलैंड, बांग्लादेश और भूटान जैसे विभिन्न देशों के सैकड़ों बच्चे देवभूमि में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राथमिक स्तर से लेकर विश्वविद्यालय तक की पढ़ाई के लिए विदेशी छात्र हिमाचल को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
खास ये है कि प्रदेश में पढ़ने वाले विदेशी छात्र-छात्राओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सूबे की राजधानी शिमला के अतिरिक्त कांगड़ा, सोलन जैसे जिलों के विभिन्न संस्थानों में करीब एक हजार विदेशी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर विदेशी छात्र मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में आबोहवा ठीक होने के साथ-साथ यहां शिक्षा अपेक्षाकृत सस्ती भी है। प्रदेश में कई नामी शिक्षण संस्थान हैं। क्राइम रेट भी यहां अन्य राज्यों के मुकाबले कम है। बिना किसी भय के विद्यार्थी यहां पढ़ाई करते रहे हैं। प्राइवेट ही नहीं, हिमाचल के सरकारी संस्थानों में भी पढ़ने को विदेशी तवज्जो दे रहे हैं। जानकारों की मानें, तो साल 1980 से विदेशी छात्रों का हिमाचल की ओर रुख बढ़ा है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि प्रदेश से शिक्षा प्राप्त कर गए विदेशी छात्र कई देशों में अच्छा पैकेज ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 16 निजी विश्वविद्यालय और चार सरकारी विवि हैं। सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रदेश विवि शिमला, कृषि विवि पालमपुर, बागवानी विवि नौणी और केंद्रीय विवि कांगड़ा हैं।
कहां-कितने विदेशी विद्यार्थी
अफ्रीकी देशों में कांगो, मालावी, जांबिया, केन्या, साउथ सुडान, तनजानिया, यूगांडा, नाईजीरिया, इथोपिया, रावांडा, बोतसवाना, कैमरून, भूंडरी, मोजामबी। एशियाई देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और लाओस आदि के विद्यार्थी हिमाचल में पढ़ रहे हैं।
एपीजी विश्वविद्यालय शिमला - 400, हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला - 36, केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा - 16, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर - 9, बागवानी विश्वविद्यालय नौणी - 4, शिमला पब्लिक स्कूल - 60, सनावर स्कूल सोलन : 12
पाक-अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पढ़े यहां
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जिया उल हक शिमला के लालपानी स्कूल से पढ़े थे। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने साल 1983 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंध व राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। भूटान नरेश जिग्मे खेशर नामग्याल वांगचुक की पत्नी जेटसन पेमा सनावर स्कूल में पढ़ीं हैं।